Duster के बाद रेनो की बड़ी तैयारी, ला रही है दो दमदार SUV
08 Apr 2026
By: Aajtak Auto
हाल में हुई है लॉन्च
रेनो ने भारतीय बाजार में पिछले महीने अपनी दमदार एसयूवी डस्टर को लॉन्च कर दिया है. इस कार को कंपनी ने 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है.
Video: renault.co.in
आगे का क्या है प्लान
इस एसयूवी ने बहुत से लोगों का ध्यान खींचा है. मगर कई लोगों का सवाल है कि डस्टर के बाद रेनो का क्या प्लान है. यानी भारत में कंपनी क्या नया लाएगी.
Photo: renault.co.in
लॉन्च होगी हाइब्रिड कार
कंपनी भारतीय बाजार में दो नई एसयूवी लाने वाली है. फिलहाल कंपनी रेनो डस्टर का हाइब्रिड वर्जन लॉन्च करेगी.
Photo: renault.co.in
मिनी डस्टर भी आएगी
इसके अलावा कंपनी दो नई एसयूवी लॉन्च करेगी. इसमें से एक 4 मीटर से छोटी एसयूवी होगी, जिसका कंपनी ने हाल में ही कॉन्सेप्ट पेश किया था.
Video: renault.co.in
4 मीटर से छोटी होगी
हम बात कर रहे हैं Bridger एसयूवी की. लॉन्च होने के बाद ये कंपनी की दूसरी एसयूवी होगी, जो 4 मीटर से छोटी होगी.
Photo: renault.co.in
कब तक होगी लॉन्च?
कंपनी इस कार को मौजूदा काइगर के साथ ही बेचेगी. कयास हैं कि भारत में ये कार साल 2027 तक लॉन्च हो सकती है.
Photo: renault.co.in
थ्री डोर SUV लाएगी कंपनी
वहीं दूसरी कार रेनो डस्टर से बड़ी होगी. ये एक थ्री डोर एसयूवी होगी, जो कंपनी के आर-जीएमपी प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी.
Photo: dacia.ie
बदलाव के साथ होगी लॉन्च
ये कार ग्लोबल मार्केट में मौजूद बिगस्टर का इंडियन वर्जन हो सकती है. कंपनी इसमें भारतीय बाजार के हिसाब से बदलाव कर सकती है.
Photo: dacia.ie
प्रीमियम कैबिन मिलेगा
इस कार में हमें 5 सीटर वर्जन वाले ही पावरट्रेन देखने को मिल सकते हैं. इसमें फीचर्स से भरा हुआ कैबिन मिल सकता है.
Photo: dacia.ie
Read Next
ये भी देखें
CM फडणवीस ने मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक पर दौड़ाई दमदार SUV, वीडियो
दूर-दूर तक कोई नहीं है टक्कर में, 1.87 लाख ने खरीदी मारुति की कारें
नई Bajaj Pulsar NS400Z लॉन्च, पुरानी से है कई हजार रुपये सस्ती
E85 Petrol पर चलेगी Classic 350, रॉयल एनफील्ड की बड़ी तैयारी