एक गुलाब से बनाएं पूरा गार्डन! घर पर आसानी से करें Propagation

30 Jan 2026

आजतक एग्रीकल्चर डेस्क

अगर आप गुलाब उगाने के शौकीन हैं, तो अब आपको बार-बार महंगे पौधे खरीदने की जरूरत नहीं है. एक आसान propagation तकनीक के जरिए आप सिर्फ एक गुलाब की डंठल से कई नए पौधे तैयार कर सकते हैं.

Photo: Pexels

इस तरीके में गुलाब की स्वस्थ टहनी (stem cutting) को काटकर लगाया जाता है. खास बात यह है कि इसमें किचन में मौजूद सिरका (vinegar) और लहसुन (garlic) का इस्तेमाल किया जाता है.

Photo: Pexels

ये दोनों प्राकृतिक रूप से जड़ों की ग्रोथ बढ़ाने और बैक्टीरिया/फंगस से बचाव में मदद करते हैं. सबसे पहले 5-6 इंच लंबी स्वस्थ गुलाब की टहनी लें और नीचे के पत्ते हटा दें.

Photo: Pexels

इसके बाद लहसुन को पीसकर पानी में मिलाएं और उसमें थोड़ा सा सिरका डालें. इस मिश्रण में टहनी को कुछ समय डुबोकर रखें. 

Photo: Pexels

फिर इसे अच्छी मिट्टी या गमले में लगाकर हल्की नमी बनाए रखें. कुछ ही हफ्तों में टहनी में नई जड़ें विकसित होने लगती हैं और धीरे-धीरे यह एक नया पौधा बन जाता है.

Photo: Pexels

ध्यान रखें कि पौधे को सीधी धूप से बचाकर हल्की छांव में रखें और नियमित पानी देते रहें.

Photo: Pexels

Read Next