गर्मियों में फूलों से लद जाएगी मधुमालती की बेल, मार्च में जरूर करें ये काम
27 Feb 2026
Image- Pexels
मधुमालती (Rangoon Creeper) एक खूबसूरत और खुशबूदार फूलों वाली बेल है. जो घर की बाउंड्री या बालकनी को फूलों से सजा देती है.
Image- Pexels
मधुमालती की बेल पर सफेद, गुलाबी और लाल रंग के गुच्छेदार फूल आते हैं, जो देखने में खूबसूरत लगते हैं.
Image- Pexels
मार्च के महीने में मधुबालती की कटाई-छंटाई और सही देखभाल की जाए तो गर्मियों में बेल फूलों से लद सकती है.
Image- Pexels
पूरी धूप दें
मधुमालती को रोजाना कम से कम 5-6 घंटे सीधी धूप मिलनी चाहिए. कम धूप में सिर्फ पत्तियां बढ़ती हैं, फूल कम आते हैं. इसे बालकनी या खुले स्थान पर लगाएं.
Image- Pexels
आदर्श मिट्टी तैयार करें
मिट्टी भुरभुरी और पानी निकासी वाली होनी चाहिए. 50% सामान्य मिट्टी, 30% गोबर खाद या वर्मीकम्पोस्ट और 20% रेत मिलाकर तैयार करें.
Image- Pixabay
नियमित सही पानी दें
मिट्टी सूखने पर पानी दें. ज्यादा पानी से जड़ें सड़ सकती हैं. गर्मियों में 2-3 दिन में और सर्दियों में हफ्ते में पानी दें.
Image- Pixabay
सही खाद दें
मार्च में गोबर खाद, वर्मीकम्पोस्ट या फूलों वाली खाद (जैसे NPK 10-10-10) दें. ज्यादा नाइट्रोजन वाली खाद से फूल कम आते हैं.
Image- Pexels
कटाई-छंटाई (प्रूनिंग) करें
मधुमालती की बेल में कटाई-छंटाई जरूरी है. मार्च के महीने में पुरानी और सूखी टहनियां काट दें. अगर जड़ें गमले से बाहर निकल रही हों तो बड़े गमले में ट्रांसप्लांट करें.
Image- Pexels
कीटों से बचाव
कभी-कभी एफिड्स या अन्य कीड़े लग सकते हैं. इसके लिए नीम के तेल का स्प्रे करने से पौधा स्वस्थ रहता है.
Image- Pexels
सपोर्ट दें
मधुमालती तेजी से बढ़ने वाली बेल है. इसे दीवार, जाली या पोल पर चढ़ने दें ताकि फैलकर ज्यादा फूल आएं.
Image- Pexels
मार्च में मधुमालती की बेल की रिपॉटिंग, प्रूनिंग और सही पोषण जैसे ये काम कर लिए जाएं तो गर्मियों में मधुमालती की बेल फूलों से लद जाएगी.